Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

21th Commonwealth Games: वेटलिफ्टर पूनम यादव ने गोल्ड जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाडियों का जलवा बरक़रार हैं। वेटलिफ्टिंग में भारतीय दल ने देशवासियों को झूमने का मौका दिया हैं। भारतीय वेटलिफ्टरों ने इन खेलों में शानदार प्रदर्शन किया हैं।

आज राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन शूटिंग में मनु भाकर और हीना सिद्धू ने क्रमशः गोल्ड और सिल्वर पर कब्ज़ा जमाया वही दूसरी तरफ वेटलिफ्टिंग में पूनम यादव ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया हैं।

भारत की वेटलिफ्टर पूनम यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन महिलाओं के 69 किग्रा वर्ग में क्लीन एंड जर्क के आखिरी अटेंप्ट में 122 किग्रा वजन उठाकर भारत को एक और गोल्ड मेडल दिलाया।

पूनम ने स्नैच में 100 किग्रा का वजन उठाया था। इस तरह से उन्होंने 222 किग्रा के साथ गोल्ड मेडल जीता। दूसरे नंबर पर इंग्लैड की सारा डेविस रहीं, जिन्होंने कुल 217 किग्रा का वजन उठाया।

वही इस इवेंट में फिजी की अपोलिनिया वेइवेइ ने 216 किग्रा के साथ तीसरे नंबर पर रही और ब्रॉन्ज मैडल जीता। इस वर्ग में कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड भारत की कर्णम मल्लेश्वरी के नाम है, जिन्होंने 2000 में सिडनी में 240 किग्रा वजन उठाया था। तब मल्लेश्वरी ने स्नैच में 110 किग्रा वजन उठाकर सबको हैरान कर दिया था।