Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई सुपर किंग के यह है 3 खतरनाक बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL की सबसे मजबूत टीम मानी जाने वाली चेन्नई सुपर किंग में इस बार भी कुछ ऐसे खतरनाक बल्लेबाज शामिल हैं, जिनसे IPL की सभी टीमें डर रही है। हम आपको बता दें चेन्नई सुपर किंग के यह 3 बल्लेबाज किसी भी मैच का रुख मोड़ देने की क्षमता रखते हैं। इसीलिए आज हम चेन्नई सुपर किंग के 3 खतरनाक बल्लेबाजों की बात करेंगे जो बाकी टीमों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।

रविंद्र जडेजा


चेन्नई सुपर किंग के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा अपनी गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार चेन्नई सुपर किंग के लिए कई ताबड़तोड़ पारियां खेली है। इसलिए उनसे बाकी टीमों को काफ़ी खतरा साबित हो सकता है।

सुरेश रैना


चेन्नई सुपर किंग के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना IPL के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं। सुरेश रैना के नाम ही सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है और वह इस बार आईपीएल में भी कुछ कमाल दिखा सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी


चेन्नई सुपर किंग के धुआंधार बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी IPL में कई विस्फोटक पारी खेल चुके हैं। इसके अलावा वह चेन्नई सुपर किंग के कप्तान भी हैं। इसीलिए बाकी टीमों को इनसे भी खतरा साबित हो सकता है।