स्पोर्ट्स डेस्क:इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया दूसरा और आखिरी टेस्ट ड्रॉ के साथ खत्म हुआ। इसके साथ ही न्यूजीलैंड का इंग्लैंड के खिलाफ अपनी सरजमीं 34 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रहा।
सीरीज का पहला टेस्ट न्यूज़ीलैंड टीम ने एक पारी और 49 रन से जीता था। न्यूज़ीलैंड ने 19 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत है जबकि घरेलू मैदान पर यह उसकी 34 साल बाद मिली जीत है।
ईश सोढ़ी (नाबाद 56) के संघर्ष और कोलिन डे ग्रैंडहोम (45) के साथ सातवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रा कराने में कामयाब रहा। न्यूज़ीलैंड दूसरी पारी में खेल समाप्त होने तक 8 विकेट पर 256 रन बनाए लेकिन इंग्लॅण्ड आखिरी दो विकेट लेने में नाकाम रही और टेस्ट ड्रॉ हो गया।