Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एम एस धोनी रहे मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के सबसे बड़े 'गुनहगार', 3 गलतियों ने डुबा दी लुटिया

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले को चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच को हारने के साथ ही चेन्नई को टूर्नामेंट में दूसरी हार झेलनी पड़ी। हालांकि एक समय चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी के दौरान काफी मजबूत दिख रही थी लेकिन एम एस धोनी ने क्रीज पर उतरकर धीमी बल्लेबाजी की और जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। धोनी की गलती यही नहीं रुकी उन्होंने पूरे मैच में जमकर गलतियां की और आखिर में वो बन गए टीम की हार के गुनहगार। आइए आपको बताते हैं कि धोनी की गलतियों ने कैसे डुबाई टीम की लुटिया।