स्पोर्ट्स डेस्क। गेंद छेड़छाड़ के मामले के बाद डेविड वार्नर पर एक साल का बैन लग गया है, जिससे वे आईपीएल भी नहीं खेल सकेंगे। जिसके बाद सनराइज़ हैदराबाद के मालिक ने इंग्लैंड के विस्फोटक प्लेयर एलेक्स हेल्स को खिलाने का निर्णय कर चुके है और वही डेविड वार्नर की जगह केन विलियमसन को कप्तान बनाया है। कुछ फैंस का मानना था कि वार्नर के चले जाने से हैदराबाद की टीम थोड़ी कमजोर लग रही है। पर हम आपको बता देते है, हैदराबाद की टीम में खतरनाक ओपनर एलेक्स हेल्स को लिया गया, जो बेहद ही खतरनाक है। इसके अलावा टीम में शिखर धवन, मनीष पांडे, केन विलियमन, कार्लोस ब्राथवेट जैसे धमाकेदार के बैट्समेन है।
शिखर धवन
शिखर धवन एक शानदार ओपनर है, जिन्होंने 127 मैच में 32.66 की औसत से 3561 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 401 चौके और 71 छक्के लगाए है।
केन विलियमसन
हैदराबाद के नए कप्तान केन बेहद खतरनाक है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक अब तक आईपीएल में नहीं कर सके। पर इस बार वे कप्तान है तो ऐसी पूरी उम्मीद है कि वे इस बार बल्ले से धमाका करेंगे। उन्होंने आईपीएल के 15 मैच में 31.61 की औसत से 411 रन बनाए है। वही 35 चौके और 11 छक्के लगाए।
एलेक्स हेल्स
इससे पहले हेल्स को मुंबई इंडियंस में लिया गया था, पर खेलने को मौका नहीं मिला था। पर इस बार हैदराबाद में पूरे मौके मिलेंगे और वो चाहेंगे अपने धमाकेदार बल्लेबाजी से अपना पुराना इतिहास बदलना।उन्होंने टी20 इंटरनेशनल के 52 मैच में 31.65 की औसत से 1456 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 158 चौके और 45 छक्के भी जड़े है।