Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के कभी नहीं भूलने वाले 4 वाले शतक, जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क। आज आईपीएल के 11वें सीजन का चौथा मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में हर साल कई अद्भुत पारियां देखने को मिलती हैं। आज आईपीएल इतिहास के ऐसे 4 शतकों के बारे में बता रहे है जिन्हें फैन्स कभी नहीं भूला सकते हैं


क्रिस गेल


23 अप्रैल 2013 को क्रिस गेल में पुणे वारियर्स इंडिया के विरुद्ध आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनायें थे। इस पारी में गेल ने 13 चौके और 17 छक्के लगाये थे।


यूसुफ पठान


आईपीएल के तीसरे सीजन के दूसरे मैच में यूसुफ पठान ने आईपीएल इतिहास का एक तूफ़ानी शतक लगाया था। मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुये 212 रन बनाये थे। जिसके जवाब में पठान ने महज 37 गेंदों पर 8 छक्को की मदद से 100 रनों की पारी खेली थी।


ब्रैंडन मैकुलम


ब्रैंडन मैकुलम ने कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से खेलते हुए एक ऐसी पारी खेली थी। जिसे कोई भी क्रिकेट फैन्स नहीं भूला होगा। मैच में मैकुलम ने 73 गेंदों पर 10 चौके और 13 छक्को की मदद से नाबाद 158 रन बनायें थे।


डेविड मिलर

वर्ष 2013 में डेविड मिलर ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विरुद्ध महज 38 गेंदों पर 8 चौके और 7 छक्को की मदद नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी। इस पारी को क्रिकेट फैन्स शायद ही कभी भूल सकते हैं।