इंटरनेट डेस्क : हमारे देश में सबसे पॉप्युलर खेल क्रिकेट है और अधिकतर लोग भी इसे बहुत ज्यादा पसंद करते है और सबसे बड़ी बात यह है कि लोगो को ये लगता है कि क्रिकेटर बहुत अमीर होते हैं, लेकिन आज हम आपको दुनिया भर के इन मशूहर फुटबॉल खिलाड़ियों के बारे में बतायेंगे जिनकीइनमक जानकर आप दंग रह जाएंगे ।तो चलिए आपको मिलवाते हैं खेल जगत के 5 सबसे अमीर फुटबॉल खिलाडी से।
ससे फाबरेगास
यह स्पैनिश मिडफिल्डर वर्तमान में चेल्सिया टीम की तरफ से खेलता है और 2014 में बर्सिलोना टीम को छोड़ चेल्सिया टीम में शामिल हुआ था। फाबरेगास 18 मिलियन डॉलर प्रति वर्ष चेल्सिया फुटबॉल क्लब से हासिल करते हैं।
ईडन हैजर्ड
बेल्जियम का यह धाकड़ प्लेयर वर्तमान में चेल्सिया फुटबॉल टीम की तरफ से खेलता है।ईडन दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले फुटबॉल प्लेयर में से एक हैं जो 23 मिलियन डॉलर प्रति वर्ष कमाते हैं।इन्हें 18 मिलियन डॉलर की सैलरी चेल्सिया फुटबॉल क्लब की तरफ से खेलने के लिए मिलती है।
लुईस सौरेज़
लुइस अल्बर्टो सोरेज उरुग्वे के एक प्रोफेशनल फुटबॉल प्लेयर है और मुख्य स्ट्राइकर है।इन्हें इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी का भी खिताब मिल चुका है,जब लुइस ने लिवरपूल फुटबॉल क्लब से बार्सिलोना फुटबॉल क्लब में एंट्री करी थी तब इन्हे89.75मिलियन डॉलर दिए गए थे।
सेर्गियो अगुएरो
सरजीओ लियोनेल अर्जेंटीना के एक प्रमुख खिलाड़ी है जो अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम और मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब की तरफ से बतौर स्ट्राइकर खेलते हैं. इसके अलावा यह है प्यूमा, Pepsiजैसी बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग भी कर चुके हैं।
जेम्स रोड्रिज
जेम्स रोड्रिज एक कोलंबियन फुटबॉलर है और यह प्रमुख रूप से बतौर मिडफील्डर खेलते हैं।जेम्स कोलंबियन नेशनल टीम के कैप्टन है और इसके साथ-साथ यह प्रसिद्ध स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड की तरफ से भी खेलते हैं. जेम्स को फुटबॉल की दुनिया के सबसे कम आयु के खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।