स्पोर्टस डेस्क। दुनिया में बहुत सारे खेल खेले जाते है जिनमें से कुछ बड़ों के लिए सही होते है तो कुछ बच्चों के लिए सही होते है। दुनिया की अलग-अलग जगहों में अलग-अलग तरह के गेम खेले जाते है। आज हम आपको बताने जा रहे है दुनिया भर के उन खेलों के बारे में जो बहुत ही खतरनाक है।
लैक्रोस
लैक्रोस खेलने के लिए दो चीजों की आवश्यकता है, एक लैक्रोस छड़ी और दूसरा लैक्रोस गेंद है। खेल के खिलाडय़िों को लैक्रोस छड़ी के सिर का उपयोग बॉल को ले जाने, पकडऩे और गेंद को गोल मारने के लिए किया जाता है। कई प्रकार के लैक्रोस खेले जाते है जैसे मैदान लैक्रोस, महिला लैक्रोस, बॉक्स लैक्रोस आदि।
स्केटिंग:
स्केटिंग बर्फ पर आइस स्केट्स की मदद से चलना वाला खेल है। यह कई लोग खेल के नजरिए से नहीं वैसे ही अपने इच्छा और खुशी के लिए भी करते है। यह कई सारे कारणों से की जा सकती है जिसमें छुट्टी, यात्रा और कई प्रकार के खेल शामिल हैं। आइस स्केटिंग पानी के प्राकृतिक बर्फीले मैदानों जैसे झीलों और नदियों पर भी होती है।
स्नोबोर्डिंग और स्कीइंग:
यह मनोरंजक गतिविधियों में से एक है जो अत्यधिक पैरालम्पिक खेल के रूप में भी माना जाता है। खेलने वाले को पैरों पर एक स्नोबोर्ड जोडऩा पड़ता है और बर्फ से नीचे की ओर आना पड़ता है। दूसरी ओर स्कीइंग, एक सर्दियों का खेल है जिसमें बर्फ पर स्कीइंग करने के लिए स्कीज़ पहनने की आवश्यकता होती है।
स्केटबोर्डिंग:
स्केटबोर्डिंग भी एक प्रतिस्पर्धी खेल है, यह बहुत ही खतरनाक खेल है और इसमें लोगों को बहुत ही चोटें लगती है। लेकिन फिर भी लोगों इसे खेलते है। इसमें स्केटबोर्ड की सहायता से सवारी की जाती हैं। यह भी दुनिया के कई हिस्सों में, एक मनोरंजक गतिविधि, एक कला का रूप है।
स्विमिंग
स्विमिंग एक जोखिम और साहसी खेल है, लेकिन कई लोग इसे करना बहुत पसंद करते है। पानी के अंदर होने वाली किसी अनपेक्षित घटना की हमेशा संभावना होती है और इसमें डूबने का भी खतरा रहता है।
फ़ुटबॉल:
फ़ुटबॉल को सॉकर भी कहा जाता है जो कि दुनिया में सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। फुटबॉल द्वारा शौकिया और वरिष्ठ स्तर के खिलाडिय़ों को बहुत ज्यादा बुरी तरह से चोट लगती है।
पांच साल बाद कल इस स्टेडियम में होगा IPL मैचों का "हल्ला बोल"
CWG 2018: भारतीय मुक्केबाजों ने बॉक्सिंग के पाँच पदक किये पक्के ...
CWG 2018: भारत को निशानेबाज़ी ने मिला एक और पदक