Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके है ये 6 क्रिकेटर्स, जानें कौन रहा अभिनेता के रूप में सफल 

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में हर व्यक्ति की एक क्रिकेटर या अभिनेता बनने की गुप्त इच्छा है। वे भले ही किसी भी क्षेत्र में अपना कैरियर चुनें लेकिन वास्तव में वे इन दोनों में से कोई एक बनने के बारे में सोचते है। यह तथ्य इस इच्छा को बढ़ावा देता है कि भारत के लोग क्रिकेट और फिल्मों से काफी हद तक जुड़ें हुए है। लेकिन अगर एक व्यक्ति क्रिकेटर और अभिनेता दोनों ही बन जाए तो क्या ?

यह सुनने में भले ही थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन वास्तव में ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जो अभिनय में भी अपना हाथ आजमा सकते है। आज हम आपको उन क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे है जो कि फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके है।

अजय जडेजा -

एक क्रिकेटर के रूप में अजय जडेजा को काफी सफलता मिली, लेकिन मैच फिक्सिंग घोटाले से उनकी छवि दागदार हो गई। इस कारण से उन्हें पांच साल के प्रतिबंध का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने अच्छे दोस्त बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के आग्रह पर 'खेल' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। बाद में वे वह 'पल पल दिल के साथ' नाम की दूसरी फिल्म में भी दिखाई दिए। 'खेल' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा प्रदर्शन किया और 'पल पल दिल के साथ' फिल्म ने भी उनके करियर के लिए कुछ ख़ास नहीं किया।

सलिल अंकोला -

क्रिकेट के बहुत छोटे कैरियर के बाद, सलिल अंकोला ने बहुत कम उम्र में ही अभिनय के क्षेत्र में शुरुआत की थी। वह संभवतः उन कुछ क्रिकेटरों में से एक हैं जिनके अभिनय का कैरियर सफल रहा। उन्होंने आशा पारेख के निर्देशन वाली टीवी सोप 'कोरा कागज' के साथ अपनी शुरुआत की और उसके बाद कई धारावाहिकों और फिल्मों में भूमिका निभाई। हाल ही में वह अल्कोहल के साथ अपने संघर्ष को लेकर खबरों में थे।

सुनील गावस्कर -

हालांकि, सुनील गावस्कर का कैरियर क्रिकेटर के रूप में एक शानदार रहा था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अभिनय में हाथ आजमाने का फैसला किया। उन्होंने 'सावली प्रेमछी' नामक एक मराठी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। हालाँकि अभिनेता के रूप में उनकों दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया। बाद में उन्होंने 'मालामाल' नाम की एक हिंदी फिल्म में कैमियो रोल भी किया।

विनोद काम्बली -

विनोद कांबली का कैरियर एक क्रिकेटर के रूप में बहुत महत्वपूर्ण था। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद, उन्होंने फिल्मों में काम करने का फैसला किया। वह दो हिंदी फिल्मों 'अन्नर्थ' और 'पल पल दिल के साथ' में और एक कन्नड़ फिल्म ('बेटानगेरे') में दिखाई दिए। वह कई टेलीविजन शो में दिखाई दिए हैं और अब उनको टीवी पर एक क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में देखा जा सकता है।

मोहसिन खान -

इससे पहले कि अली जफर और फवाद खान फिल्मों में काम करने के लिए भारत आए, पाकिस्तान का एक अन्य युवा भी बॉलीवुड में अपना कैरियर स्थापित की कोशिश कर चुका है। हम बात कर रहे है पाकिस्तानी क्रिकेट प्लेयर मोहसिन खान की जिन्होंने पाकिस्तान के लिए कई वर्षों तक क्रिकेट खेला। जैसा कि पाकिस्तान वास्तव में एक समृद्ध फिल्म उद्योग नहीं था, इसलिए नहीं बॉलीवुड में अपना भाग्य आजमाने की कोशिश की। उन्होंने अभिनेत्री रीना रॉय से शादी भी की थी।

सलीम दुर्रानी -

सलीम दुर्रानी एकमात्र भारतीय टेस्ट क्रिकेटर है, जो मूल रूप से अफगानिस्तान से है। सलीम के आकर्षक व्यक्तित्व ने बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित किया। उन्हें उस समय की शीर्ष नायिकाओं में शामिल परवीन बॉबी के सामने 'चरित्र' नामक एक फिल्म में लिया गया था। हालांकि, फिल्मों में दुर्रानी का कैरियर कुछ ख़ास नहीं था, लेकिन उनका करिश्मा एक फिल्म स्टार की तुलना में कम नहीं था।