स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 37.2 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई और केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंच पाई ।
इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को केवल 29 ओवर में दो विकेट पर 117 रन बनाकर हासिल कर लिया। अब इंग्लैंड तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली है। अब 12 अप्रैल को इसी मैदान पर होने वाला तीसरा मैच निर्णायक होगा।
पहले ऑस्ट्रेलिया और अब इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की स्पिनरों के आगे बेबस नजर आई। देविका वैद्य (11) और मंदाना ने पहले विकेट के लिये 31 रन जोड़े लेकिन अनुभवी कप्तान मिताली राज (चार), हरमनप्रीत कौर (तीन) और वेदा कृष्णमूर्ति (नौ) के जल्दी आउट होने के कारण भारतीय पारी बिखर गई। इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।