भारत में क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को माना जाता है। यह आईपीएल का 11वां सीजन है और 7 अप्रैल से शुरू हुआ। दर्शकों का आईपीएल को ले कर उत्साह अब चरम पर है।
कुछ ऐसे प्लेयर्स भी हैं जिन्हे खरीदा तो गया लेकिन यह अब तक खेल नहीं पाएं हैं।
बता दें कि अब तक 9 प्लेयर्स आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। कंगारू क्रिकेटर्स के लिए यह सीजन सब से ज्यादा भारी रहा है। क्योंकि अबतक टूर्नामेंट से बाहर हुए 9 में से 7 क्रिकेटर्स ऑस्ट्रेलिया के ही हैं।
आज हम आपको उन्ही 9 क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि खेल से बाहर हो चुके हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।
स्टीव स्मिथ:- ये ऑस्ट्रेलिया प्लेयर है। जो कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे। यह इस गेम से बैन हो चुके हैं और राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने इन्हे 12 करोड़ रुपए में खरीदा था।
डेविड वार्नर:- ये भी ऑस्ट्रेलिया प्लेयर है। डेविड वार्नर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते नजर आते थे। ये भी अब गेम से बाहर हो चुके हैं। इन्हे भी 12 करोड़ में खरीदा गया था।
मिचेल स्टार्क:- ये भी ऑस्ट्रेलिया प्लेयर है। ये कलकत्ता नाईट राइडर्स की टीम में थे। मिचेल स्टार्क पैर में चोट लगने से गेम से बाहर हो गए हैं। इन्हे 9.4 करोड़ में खरीदा गया था।
पैट कमिंस:- ये भी ऑस्ट्रेलिया प्लेयर है। जो कि मुंबई इंडियंस की टीम में थे। ये पीठ दर्द के कारण बाहर हुए। इन्हे 5.4 करोड़ में खरीदा गया था।
नाथन कोल्टर नाइल:- ये भी ऑस्ट्रेलिया प्लेयर है। ये भी चोट लगने से बाहर हुए हैं। ये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के प्लेयर थे। इन्हे 2.2 करोड़ में खरीदा गया था।
जेसन बेहरेनडोर्फ:- ये भी ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर हैं। जो कि मुंबई इंडियंस की टीम में थे। ये बैक प्रोब्लम्स के कारण बाहर हुए। इन्हे 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा गया था।
केदार जाधव:- ये भारतीय टीम के प्लेयर है और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में खेल रहे थे। ये भी चोट के कारण बाहर हुए। ये 7.8 करोड़ में बिके थे।
कागिसो रबाडा:- ये साउथ अफ्रीका के प्लेयर हैं और दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेल रहे थे। ये पीठ दर्द की वजह से बाहर हुए। इन्हे 4.2 करोड़ में खरीदा गया था।
जहीर खान:- ये अफगानिस्तान के प्लेयर हैं और चोट की वजह से बाहर हुए। ये राजस्थान रॉयल्स की टीम में खेल रहे थे और 60 लाख रुपए में बिके थे।