Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने से किया मना, ये है दौरे का कार्यक्रम

प्राप्त संकेतों के अनुसार 2018-19 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया एडीलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं खेलेगी. एडीलेड में पहला टेस्ट 6 दिसंबर से होना है. लेकिन BCCI डे-नाइट टेस्ट के पक्ष में नही है और उसने ऑस्ट्रेलिया से ये स्पष्ट भी कर दिया है. क्रिकइंफ़ो के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को ग्रीष्म कार्यक्रम की घोषणा की लेकिन इसमें एडीलेड टेस्ट के समय का कोई ज़िक्र नही है. 2015 नवंबर से हर साल एडीलेड में डे-नाइट टेस्ट होता रहा है. ये टेस्ट गुलाबी गेंद से खेला जाता है.