Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Birthday Special : भारतीय क्रिकेट टीम का हिटमैन मना रहा है आज अपना 31 वां जन्मदिन

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रेल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी जो अब तक एक दिवसीय क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड बना हुआ है जिसे तोड़ना कोई आसान काम नहीं है।

रोहित शर्मा एक दिवसीय मैचों में तीन दोहरे शतक लगाए है और अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सैकड़ा जड़ा है।


भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने कोलकाता के ईडन गार्डन पर श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाये थे। एक पारी में चौको और छक्को से सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा ने शेन वाट्सन का रिकॉर्ड भी तोडा है। उन्होंने एक ही पारी में 186 रन चौके और छक्के मारकर बनाये थे।

रोहित शर्मा ने एक पारी में 16 छक्के मारकर एकदिवसीय मैच में एक पारी में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया था। रोहित शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।


रोहित शर्मा को एकदिवसीय क्रिकेट में 2 बार दोहरे शतक लगाने के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का ESPN पुरस्कार भी दिया गया है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 3 बार चैंपियन बनी है।

श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद पर टी20 सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भीरोहित के नाम है।