भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अपने सबसे बड़े और महत्वपूर्ण दौरे के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने यूके के दौरे की शुरूआत तो आयरलैंड को करारी शिकस्त देकर की लेकिन भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड की ये चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। भारतीय टीम को इंग्लैंड को इंग्लैंड में हराने के लिए कुछ अलग करने की जरूरत है।

सौरव गांगुली ने इंग्लैंड दौरे को लेकर दी प्रतिक्रिया
इंग्लैंड दौरे की शुरूआत भले ही अभी होनी है लेकिन उससे पहले ही पूर्व भारतीय दिग्गजों ने भारतीय टीम की संभावनाओं को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने का काम शुरू कर दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी टीम के इंग्लैंड दौरे को लेकर अपनी राय दी है।

इंग्लैंड से जुड़ी हैं मेरी कई अच्छी यादें
सौरव गांगुली ने इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान कहा कि
“मेरा करियर का सफर 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में ही शुरू हुआ था। जब मैंने लॉर्ड्स शतक लगाया था और और उसके बाद ट्रेंट ब्रिज में दूसरा टेस्ट मैच खेला वहां पर भी शतक लगाया था। इंग्लैंड मेरे लिए बहुत ही यादगार जगह है और फिर 2002 में मैं कप्तान के तौर पर वहां गया और नेटवेस्ट ट्रॉफी जीती। 2007 में भी हम वहां गए और 25 सालों में पहली बार टेस्ट सीरीज जीते। तो इंग्लैंड में मेरी कई अच्छी यादें हैं।”

भारतीय टीम के लिए आसान नहीं रहेगी टी-20 सीरीज
सौरव गांगुली ने भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर टी-20 सीरीज को लेकर कहा कि
“भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में द्विपक्षीय सीरीज में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। लेकिन वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीते थे। और उनको उससे आत्मविश्वास भी मिला है। जैसा भी हो इंग्लैंड एक मजबूत टीम है। तो भारत के लिए टी-20 सीरीज आसान नहीं रहने वाली है। उनको अच्छा खेलना होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत उनको बहुत आत्मविश्वास देगी। परिस्थितियों और खिलाड़ी सबसे ज्यादा अहम रहेंगे। उनके पास विराट कोहली, एमएसधोनी और शिखर धवन संभालने के लिए हैं। भारत इंग्लैंड को हराने के काबिल है।”

भारतीय टीम के पास हैं मैच विनिंग स्पिनर
भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी को लेकर गांगुली ने कहा कि
“भारत के पास तीन स्पिन गेंदबाज हैं। एक ऑफ स्पिनर (वॉशिंगटन सुंदर) एक लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर(कुलदीप यादव) और एक लेग स्पिनर(युजवेन्द्र) ओल्ड ट्रेफर्ड का विकेट स्पिन फ्रेंडली है तो भारत के लिए वहां लाभ मिलेगा। लेकिन अगर मैं इंग्लैंड का कप्तान हूं तो वहां पर कुछ घास छोड़ने को कहूंगा। सभी तीनों स्पिन गेंदबाज भारत को मैच जीता सकते हैं। चहल और कुलदीप शुरूआत करेंगे क्योंकि इंग्लैंड रिस्ट स्पिन को अच्छा नहीं खेल पाता है। लेकिन अगर मैं इंग्लैंड का बल्लेबाज होता तो उनको शुरूआत से ही सेटल नहीं होने देता।”

भारतीय टीम की एकादश का चयन सिरदर्द
गांगुली ने आगे कहा
“रोहित,धवन, विराट, धोनी, हार्दिक तो टीम में चयनित हैं। दिनेश कार्तिक ने श्रीलंका में अच्छी पारी खेली थी। बल्लेबाजी क्रम में कार्तिक को नंबर-4 पर आना चाहिए। धोनी नंबर-5 और फिर पंड्या और उनके बाद पांच गेंदबाज। केएल राहुल के साथ एक परेशानी है कि वो टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। राहुल नंबर तीन पर और कोहली नंबर चार पर आ सकते हैं। ये संतुलन मुझे अच्छा दिखता है।मैं राहुल के साथ जाऊंगा क्योंकि वो एक गुणवान बल्लेबाज हैं। और साथ ही आप रैना को ड्रॉप नहीं कर सकते क्योंकि वो फील्डिंग अच्छी करते हैं। ये भारत के लिए एक अच्छा सिर दर्द है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड में कोई भी सीरीज नहीं हारने वाले भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बताया टी-20 सीरीज जीतने का मन्त्र appeared first on SportzWiki Hindi.