आईपीएस सीजन 11 अपने आक्रामक रूप में चल रहा है. ऐसे में दिल्ली में होने वाले आईपीएल मैचों पर संकट के बादल मडरा रहे हैं. जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने साऊथ दिल्ली नगर निगम से कहा है कि अगर वह फिरोज शाह कोटला के ओल्ड क्लब हाउस को आईपीएल मैचों के लिए सर्टिफिकेट देते हैं तो मैच के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर सारी जिम्मेदारी दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ की होगी.
साथ ही हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर मैच के दौरान किसी तरह की जन मॉल की हनी होती है तो उसकी जिम्मेदार स्टेडियम के स्मीत्व और दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ की होगी. दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अनुसार अगर ओल्ड क्लब हाउस का उपयोग प्रसारण उपकरण रखने और संबंधित व्यक्तियों के लिए नहीं किया जा सकता है तो 23 अप्रैल को इस स्टेडियम में आईपीएल मैच होना मुश्किल ही है.
राजीव शुक्ल ने अपने बयान में कहा कि सरकारी एजेंसी (SDMC) को इस बात को लेकर हस्ताक्षर करने होंगे कि अगर मैच के दौरान इमारत गिरती है या किसी भी प्रकार की जान मॉल की हानि होती है तो वह उसका पूरा जिम्मेदार होंगे.

फिलहाल अदालत इस मामले में 20 अप्रैल को अपना फैसला सुनाएगी. साथ ही आदालत ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि (SDMC) किसी भी तरह की जानकारी हासिल कर सकती है जिससे वह किसी भी सही निष्कर्ष पर पहुँच सके कि आरपी मेहता ब्लाक आईपीएल के उपयोग के लिए सही है. अदालत ने यहाँ तक कहा है कि उसे किसी वरिष्ट इंजिनियर के हस्ताक्षर भी चाहिए.
The post दिल्ली वासियों के लिए बुरी खबर, इस वजह से दिल्ली में नहीं होगा आईपीएल का कोई भी मैच appeared first on Viral News INC.