Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई की गलियों में क्रिकेट खेलते नजर आये सचिन तेंदुलकर, विडियो हुआ वायरल

आज हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की, जो रविवार रात गली क्रिकेट खेलते नजर आये जिनका विडियो आजकल सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

Image result for sachin tendulkar play gali cricket

 

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर भले ही क्रिकेट से अलविदा ले चुके हैं लेकिन आज भी उनके अन्दर क्रिकेट के प्रति उत्सुकता देखने को मिलती है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर वर्त्तमान समय में मुंबई इंडियंस टीम के मेंटर हैं और इस बार आईपीएल मे युवा खिलाड़ियों पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

Image result for sachin tendulkar play gali cricket

 

आजकल सचिन तेंदुलकर का जो विडियो वायरल हो रहा है उसमे आप देख सकते हैं कि सचिन तेंदुलकर कुछ बच्चों के साथ मुंबई की गलियों में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. दरअसल सचिन तेंदुलकर बांद्रा इलाके की तरफ से कहीं जा रहे थे तभी सचिन का ध्यान वहां क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों पर गया और सचिन तेंदुलकर अपने आपको रोक नहीं पाए.

Image result for sachin tendulkar play gali cricket

और सचिन तेंदुलकर अपनी गाडी से उतरकर वहीँ पर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लगे. सचिन को वहां खेलते देख वहां के बच्चों को यकीं ही नहीं हो रहा था कि यह उनका सपना है या हकीकत? उसके बाद सचिन के साथ वहां के कुछ बच्चों ने सेल्फी लिया तो कुछ ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

 

देखें विडियो:

Whenever you see an empty street in Mumbai immaterial who you are, a common man or @sachin_rt you cannot stop yourself from playing cricket. pic.twitter.com/S7Sahb6aPE

— Singh Varun (@singhvarun) April 16, 2018

 

 

The post मुंबई की गलियों में क्रिकेट खेलते नजर आये सचिन तेंदुलकर, विडियो हुआ वायरल appeared first on Viral News INC.