IPL 2018 में 2 साल बाद वापसी करने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स टीम ने अपने दोनों ही मैच रोमांचक तरीके से जीत हासिल की है। अपनी इसी दमदार परफॉर्मेंस के कारण CSK सब से ऊपर है।
टीम का अगला मैच पंजाब किंग्स इलेवन के साथ है जो कि मोहाली में है। यह मैच 15 अप्रैल को होगा। चेन्नई टीम को सपोर्ट करने वाले दर्शकों का उत्साह भी देखने लायक है।
धोनी की इस टीम के खिलाडी हरभजन सिंह काफी मस्ती के मूड में दिखे। भज्जी इसमें स्नैपचैट के एक फ़िल्टर का इस्तेमाल करते हुए काफी मस्ती के मूड में दिखे। इसका रवींद्र जडेजा ने हंसी-मजाक करना शुरू कर दिया। आप देख सकते हैं कि इस फ़िल्टर का इस्तेमाल करने से दोनों किसी महाराजा जैसे नजर आ रहे हैं।