आईपीएल की शुरुआत 7 मार्च को हुई थी। आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसका दर्शकों को सब से ज्यादा इंतजार रहता है। लोगों के सिर इसका नशा सर चढ़ कर बोलता है। इस सीजन में एक ऐसा प्लेयर भी है जो कि पहली बार इस मैच में खेले थे और पहली बार में ही अपने नाम एक रिकॉर्ड बना डाला। हम बात कर रहे हैं किंग्स इलेवन पंजाब टीम के युवा स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान की , ये एक स्पिन गेंदबाज है।
अफगानिस्तान के इस युवा गेंदबाज ने मात्र 17 साल 11 दिन की छोटी उम्र में आईपीएल में डेब्यू करने का रिकॉर्ड दर्ज किया। यह अब तक आईपीएल में खेलने वाले सब से छोटी उम्र के प्लेयर हैं।
इस से पहले यह रिकॉर्ड भारत के एक खिलाड़ी सरफराज खान के नाम था। उन्होंने आईपीएल में 17 साल 177 दिन की उम्र में पहला मैच खेला था। लेकिन अब उनका यह रिकॉर्ड टूट चूका है। अब मुजीब उर रहमान को यह रिकॉर्ड मिल चूका है।
रहमान पहले ओवर में दिल्ली के कोलिन मुनरो का विकेट लेने में कामयाब रहे थे। इन्हे 4 करोड़ रूपए में टीम में शामिल किया गया था।