Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इस माह ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की। मोदी ने इन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पदक जीतने में असफल रहे खिलाड़ियों की भी प्रशंसा की। अपने निवास स्थान पर आयोजित हुए एक समारोह में मोदी ने कहा, "खेल जगत में हासिल हुई उपलब्धियां हर किसी को प्रेरित करती हैं। इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने भारत का मान बढ़ाया है। जब भी कोई भारतीय वैश्विक रूप से आयोजित प्रतियोगिता में जीत हासिल करता है, तो भारतीय राष्ट्रध्वज ऊंचा उठता है।"