स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत की जानी मानी हस्ती सचिन तेंदुलकर को आपने क्रिकेट के मैदान में तो खुब खेलते देखा होगा लेकिन अगर वो आपके घर की गली में खेलते नजर आ जाए तो ये किसी सपने से कम नही होगा ऐसा ही हुआ जब सचिन रविवार की रात मुंबई में बांद्रा इलाके से सचिन अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने मुंबई मेट्रो की कंस्ट्रक्शन साइट के किनारे आम लड़कों को क्रिकेट खेलते हुए देखा तो वो खुद भी उनके साथ शामिल हो कर गली में क्रिकेट खेलने लग गए।
बताया जा रहा है की जब सचिन तेंदुलकर बांद्रा से अपनी कार में गुजर रहे थे। तभी उन्होंने सड़क किनारे कुछ बच्चों को क्रिकेट खेलते देखा। बच्चों को खेलता देख सचिन खुद को रोक नहीं पाए और कार रुकवाकर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लगे। एक ओवर बल्लेबाजी करने के बाद बच्चों ने सचिन के साथ फोटो ली और उन्हें साथ में क्रिकेट खेलने के लिए शुक्रिया भी कहा।
आज कल सचिन तेंदुलकर का गली में वीडियो में क्रिकेट खेलने वाला ये विडियो वायरल हो रहा है। साथ हीविनोद कांबली ने ट्वीट करके कहा कि, मास्टर ब्लास्टर तुम्हें बचपन की तरह खेलते देखकर अच्छा लगा।