क्रिकेट मैच में अंपायर की बहुत बड़ी भूमिका होती है भले ही कोई खिलाड़ी कितना बेहतरीन प्रदर्शन क्यों न कर रहा हो जीत हार का फैसला करना अंपायर के हाथ में ही होता है. वैसे तो क्रिकेट खिलाड़ीयों को मैच में अच्छा ख़ासा पैसा मिलता है, लेकिन आपको बता दें कि अंपायरों को भी फीस के तौर पर मोटी रकम दिया जाता है.

फिलहाल आज हम यहाँ अंपायरों की एक मैच की फ़ीस के बारे में आपको बता रहे हैं साथ ही यह भी बता रहे हैं कि अगर आप अंपायरिंग में कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपको क्या क्या करना होता है.
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आईपीएल में दो श्रेणी के अंपायर होते हैं जिसमे एलीट अंपायर और एंट्री लेवल अंपायर होते हैं. खबरों के अनुसार एलीट अंपायर को 2700-3200 डॉलर फीस के तौर पर दिए जाते हैं वहीँ एंट्री लेवल अंपायरों को हर मैच के 1000 डॉलर दिए जाते हैं. वहीँ अगर हम आईपीएल के एक सीजन की बात करें तो एलीट अंपायरों को साढ़े तीन करोड़ रुपये मिल जाते हैं जबकि एंट्री लेवल कप्तान को 12 लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है.

अगर हम अंपायरों की फीस वनडे और टेस्ट मैचों की बात करें तो टेस्ट मैच में अंपायरों को 3000 डॉलर दिए जाते हैं जबकि वनडे मैच में 1000 डॉलर फीस के तौर पर दिए जाते हैं.

अगर आप अंपायर बनना चाहते हैं तो आपको क्रिकेट के 42 नियमों का जानना बहुत ही जरुरी है साथ ही क्रिकेट की अच्छी खासी समझ होनी चाहिए. इसके अलावा अंपार बनने के लिए राज्य स्तरीय सपोर्ट बॉडीयों द्वारा समय-समय पर परीक्षा कराई जाती है. अगर आप इसमें पास हो जाते हैं तो आप बीसीसीआई द्वारा आयोजित की जाने वाली अंपायरिंग परीक्षा में बैठ सकते हैं. और अगर यहाँ भी पास हो गए तो आपको अंपायर का पद मिल जाता है.
The post जाने आईपीएल में अंपायरों की फीस और कैसे होता है इनका सेलेक्शन appeared first on Viral News INC.