Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया को टक्कर देने के लिए अफगानिस्तान को ‘टेस्ट’ ढांचे में ढाल रहे हैं सिमन्स

नयी दिल्ली: अफगानिस्तान के कोच फिल सिमन्स का मानना है कि भारत के खिलाफ बेंगलुरू में 14 जून से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले पांच दिवसीय क्रिकेट की जरूरतों के मुताबिक खुद को तैयार करना उनकी टीम के लिये चुनौती होगी। पिछले साल टेस्ट दर्जा पाने वाले अफगानिस्तान का यह पदार्पण टेस्ट मैच होगा। जनवरी में उसकी टीम से जुड़ने वाले सिमन्स ने टीम को विश्व कप के लिये क्वालीफाई करवाकर अपना पहला लक्ष्य हासिल कर लिया है और अब उनकी निगाह टेस्ट मैच पर है।