Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी के अनुभव और अय्यर के युवा जोश के बीच होगा मुकाबला

खेल डेस्क। आईपीएल सीजन 11 का 30वां मुकाबला सोमवार को दो साल के निलंबन के बाद इस सीजन में शानदार वापसी कर रही धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और नए कप्तान श्रेयस अय्यर की दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच खेला जाएगा। जहां एक ओर चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में शानदार खेल दिखाते हुई पॉइंट टेबल पर दूसरे पायदान पर चल रही है तो वहीं दिल्ली डेयर डेविल्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर की अगुवाई में दिल्ली की टीम सबसे फिसड्डी रही है।

रणबीर के साथ लिंकअप की खबरों पर पहली बार बोली आलिया भट्ट, कही ये बात!

हालांकि गौतम गंभीर के कप्तानी छोडऩे के बाद श्रेयस अय्यर को दिल्ली डेयर डेविल्स टीम की कमान सौंपी थी। श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तानी अपने पहले मैच में शानदार पारी खेली थी और टीम को एक शानदार जीत दर्ज कराई थी। बात करे चेन्नई टीम की तो धुरंधर कप्तान महेंद्र सिह धोनी के विशाल अनुभव है तो वहीं दूसरी ओर युवा कप्तान श्रेयस अय्यर भी पूरे जोश में है।

बिहार: नाबालिग लडक़ी के साथ सरेराह दरिदंगी करते रहे युवक, वीडियो हुआ वायरल

दिल्ली और चेन्नई इस सीजन में पहली बार आमने सामने होगी। चेन्नई को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं दिल्ली डेयर डेविल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। कोलकाता के खिलाफ मिली जीत से टीम को एक नई ऊर्जा मिली है और उसकी ऊर्जा के साथ दिल्ली आज के मैच में भी मैदान पर उतरना चाहेगी।

कांग्रेस की जनाक्रोश रैली को लेकर रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कही ये बड़ी बात!

दो बार के चैंपियन धोनी की टीम मुंबई से हारने के बावजूद सात मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर है। वहीं दिल्ली की टीम पॉइंट टेबल में आखरी पायदान पर बनी हुई है। दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम ने अब तक 7 मैच खेले है जिसमें से टीम मात्र दो ही मुकाबलों में जीत दर्ज कर पाई है, जबकि उसे पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली डेयर डेविल्स के लिए अब प्लेऑफ की दौड़ में पहुंचना मुश्किल हो सकता है। दिल्ली को अगर प्लेऑफ की होड़ में बने रहना है तो अपने शेष सात मैचों में से कम से कम छह मैचों में उसे जीत दर्ज करनी होगी लेकिन ये आसान काम नहीं है।

राजस्थान रॉयल्स के शेर एक बार फिर घर में हुए पस्त

कप्तानी में मात्र एक मैच का अनुभव रखने वाले अय्यर ने कोलकाता के खिलाफ मैच विजयी पारी खेल कर अपनी टीम को जीत की पटरी पर तो लौटाया था लेकिन अब उनके सामने एक ऐसा कप्तान है जो दुनिया में बेहतरीन है, विशाल अनुभव रखता है और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माना जाता है। अब आज के मैच के बाद ही पता पड़ेगा कि अनुभव की जीत होती है या फिर युवा जोश की।

संभावित टीमें:- चेन्नई सुपर किंग्स:- कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स / फाफ डु प्लेसिस, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, दीपक चहर, कर्ण शर्मा / हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, शारदुल ठाकुर।

दिल्ली डेयरडेविल्स:- कप्तान श्रेयस अय्यर, कॉलिग मुनरों, पृथ्वी शॉ, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत, राहुल तिवातिया, डेनियल क्रिश्चियन, अमित मिश्रा, लिआम प्लंकेट, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट।