Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्‍ली ने जीता टॉस, पहले बल्‍लेबाजी करेगी पंजाब

स्‍पोर्टस डेस्‍क। आईपीएल के 11वें संस्‍करण में खेले जा रहें आज के मुकाबलें में दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया हैं। आज का मुकाबला दिल्‍ली के घरेलू मैदान फिरोज शाह कोटला के पर खेला जायेगा। दिल्‍ली और पंजाब के बीच आज आईपीएल के 11वें संस्‍करण का 22वां मैच खेला जायेगा। दिल्‍ली के मैदान पर ये पहला मैच हैं।

आईपीएल के 11 वें संकरण में खेले जा रहें आज के मुकाबले में दिल्‍ली के लिए चुनौती के रूप में क्रिस गेल का नाम बार-बार सामने आ रहा हैं। दिल्‍ली के लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी हैं क्‍योंकि इस टूर्नामेंट में टीम का अब तक का सफर बेहद खराब रहा हैं। दिल्‍ली की टीम में आज की कप्‍तानी गौतम गंभीर के हाथ में होगी वही पंजाब की कमान आर. अश्विन संभालेंगें।

किंग्स इलेवन पंजाब: ए पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), युवराज सिंह, लोकेश राहुल, डेविड मिलर, क्रिस गेल, हारून फिंच, करुण नायर, मार्कस स्टोइनिस, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, अंकित राजपूत, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान, बरिंदर सरन, एंड्रयू टाई, पी साहू, मयंक डागर, अक्षदीप नाथ, बेन द्वारशियस, मंज़ूर दरार।

दिल्ली डेयरडेविल्स: गौतम गंभीर (कप्तान), श्रेयस अय्यर, क्रिस मॉरिस, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत, जेसन रॉय, कॉलिन मुनरो, मोहम्मद शामी, अमित मिश्रा, पृथ्वी शॉ, राहुल तेवाटिया, हर्षल पटेल, डैनियल क्रिश्चियन, विजय शंकर, अवेश खान, शाहबाज नादीम, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, नमन ओझा, गुरकेरत सिंह मान, एम कालरा, अभिषेक शर्मा, संदीप, सायन घोष, लिआम प्लंकेट।