आईपीएल मैचों में कल शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमे आरसीबी ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हरा दिया था. आपको बता दें कि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आरसीबी ने 174 रनों के लक्ष्य को 18वें ओवर में ही पार कर लिया था.
आरसीबी के तरफ से इस मैच में सबसे ज्यादा डिविलियर्स ने रन बनाये. डिविलियर्स ने इस मैच में मात्र 39 गेंदों में धमाकेदार 90 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान विराट कोहली 26 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. जानकारी के लिए आपको बता दें कि भले ही विराट कोहली ने इस मैच में ज्यादा रन नहीं बना पाए लेकिन इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी जरुर बन गए हैं.

आपको बता दें कि इस मैच में विराट कोहली ने अब तक का सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का खिताब अपने नाक कर लिया है. साथ उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा भी कर लिया है. हालांकि विराट कोहली से पहले पंजाब टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ऑरेंज कैप के दावेदार मने जा रहे थे.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि क्रिस गेल ने अब तक इस आईपीएल सीजन में 229 रन बनाए हैं तो वहीँ विराट कोहली अब तक 231 रन बना लिए हैं. जो 21 अप्रैल तक खेले गए मैचों में बनाए गए सबसे ज्यादा रन बनाये हैं. विराट कोहली ने अब तक 5 मैच खेल चुके हैं जिसमे उनके नाम एक अर्धशतक भी शामिल है.
The post क्रिस गेल को पछाड़कर विराट कोहली ने किया ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा appeared first on Viral News INC.