Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल इतिहास में इन बल्लेबाजों के नाम है सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। आज हम आपको आईपीएल के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ने वीवो आईपीएल के इतिहास में सबसे तेजी से फिफ्टी का स्कोर पार किया है। हम जितने भी नाम आपको बताएंगे वो सारे नाम बड़े बड़े टी-20 खिलाड़ियों के हैं। आइये एक एक करके जानते हैं कि वो कौन कौन से खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे तेजी से फिफ्टी का स्कोर पर किया है।

सुनील नारायण


जी हां आप विश्वास नही करेंगे लेकिन जो खिलाड़ी ने आईपीएल में सबसे तेज पचासा जड़ा हैं वो हैं वेस्टइंडीज के गेंदबाज सुनील नारायण। नारायण आईपीएल में कोलकाता के लिए खेलते हैं। सीजन 2017 में नारायण ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ओपनिंग करते हुए मात्र 15 गेंदों में ही पचास रन जड़ दिए थे।

यूसुफ पठान


भारत के एक समय सबसे खतरनाक एवं ताक़तवर बल्लेबाज यूसुफ पठान भी इस सूची में शामिल हैं। यूसुफ भी आईपीएल में कोलकाता के लिए खेलते हैं। यूसुफ ने साल 2014 में सुनराइजर्स के खिलाफ मात्र 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ दिया था।

सुरेश रैना


चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। आईपीएल 2014 के क्वालीफ़ायर में रैना ने किंग्स इलेवन पंजाब के विरुद्ध सिर्फ 16 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। उस मैच में रैना ने न सिर्फ तेजी से पचास रन बनाए थे बल्कि मात्र 25 गेंदों में 87 रनों की धुंआधार पारी खेली थी।

क्रिस गेल


यूनिवर्सल बॉस के नाम से जाने जाने वाले गेल अगर इस लिस्ट में न हो तो बहुत बुरा होगा। आईपीएल में गेल का डंका बजता है। गेल ने साल 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाडी मात्र 17 गेंदो में पचास रन मारे थे।