Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग ने गेल को टीम में शामिल करने को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

आज हम बात कर रहे हैं आईपीएल के किंग्स 11 पंजाब टीम के दिग्गज खिलाड़ी के बारे में जिन्हें इस बार के आईपीएल की नीलामी में किसी भी ने नहीं खरीदा था, लेकिन बाद में किंग्स 11 पंजाब टीम ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया भी तो 2 मैचों में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह ही नहीं दिया, लेकिन आज के समय में क्रिस गेल अपनी शानदार प्रदर्शन से लोगों के दिलों में छाये हुए हैं.

Image result for chris gayle with sehwag in ipl 2018

जानकारी के लिए आपको बता दें कि क्रिस गेल ने इस बार के आईपीएल सीजन 11 में किंग्स 11 पंजाब टीम की तरफ से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 63 रनों की पारी खेली फिर हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 104 रनों की पारी खेली और कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 62 रन बनाए. ऐसे में क्रिस गेल आने वाले मैचों में बाकी टीमों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं.

Image result for chris gayle with sehwag in ipl 2018

खबरों के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान वीरेंदर सहवाग ने बताया कि गेल को हमारी टीम के लिए इसी तरह की प्रदर्शन की उम्मीद थी, गेल आगे क्या कर सकते हैं यह उन्होंने पिछले 3 मैचों में साबित कर चुके हैं.

Related image

इस बार की नीलामी में गेल को खरीदने को लेकर सहवाग ने बताया कि अगर गेल को पहले ही राउंड में खरीदा जाता तो वह महंगे दामों में बिकते. उन्होंने बताया कि जब आरसीबी ने गेल को बेस प्राइज में भी नहीं खरीदा तो मुझे बहुत ही हैरानी हुई और उसके बाद मैंने गेल को टीम शामिल करने का फैसला किया. और जिस तरह से गेल बल्लेबाजी कर रहे हैं ऐसे में आने वाली टीमों के लिए खतरा बन सकते हैं.

The post सहवाग ने गेल को टीम में शामिल करने को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा appeared first on Viral News INC.