क्रिकेट जगत के भगवान् कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज 45 साल के हो चुके हैं. और दुनिया भर से उन्हें बधाईयाँ मिल रही हैं. आपको बता दे कि अपने 24 साल की क्रिकेट कैरियर में सचिन तेंदुलकर ने दुनिया के लगभग हर देश खिलाफ रिकॉर्ड कायम किये हैं.

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 34357 रन बनाए हैं साथ सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे और टेस्ट मैच में भी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. सचिन ने वनडे में 18426 रन बनाए हैं जबकि टेस्ट मैच में 15921 रन बनाए हैं.
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 24 अप्रैल 1973 को दिन के 1 बजे सचिन का जन्म मुंबई में हुआ था. सचिन ने 16 साल के उम्र में ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रख दिया था और उन्होंने क्रिकेट कैरियर में ऐसा कृतिमान रचा कि आज के समय में लोग सचिन को क्रिकेट का भगवान् कहते हैं.
आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा ऐसे में सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस टीम के मेंटर है तो अज वह स्टेडियम में मौजूद भी होंगे और आज उनका जन्मदिन भी ऐसे में जब सब दर्शक, कमेंटेटर मिलकर सचिन को जन्मदिन की बधाई देंगे तो पूरा वानखेड़े स्टेडियम हैप्पी बर्थडे की शोर से गूंज उठेगा.
The post आज एक बार फिर वानखेड़े स्टेडियम में हैप्पी बर्थडे मनाएंगे सचिन तेंदुलकर appeared first on Viral News INC.