आज हम बात कर रहे हैं आईपीएल के एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में जिसे इस बार के नीलामी में किसी ने भी नहीं ख़रीदा था और बाद में किंग्स 11 पंजाब ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया भी तो 2 मैचों में प्लेइंग 11 में जगह भी नहीं दिया. और जब तीसरे मैच में खेलने का मौक़ा मिला तो उन्होंने लाजवाब 63 रनों की पारी खेलकर सबको चौंका दिया.

दरअसल हम बात कर रहे हैं क्रिस गेल की, जिन्होंने अपने तीसरे मैच में 63 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन क्रिस गेल का असली रूप गुरूवार को सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ देखने को मिला जब उन्होंने मात्र 58 गेंद में ही शतक लगाकर सबको चौंका दिया.
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गेल ने हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाने के बाद कहा कि उनका यह शतक उनकी बेटी के लिए था. और आज 20 अप्रैल को उनकी बेटी ब्लश का जन्मदिन भी है. आज ब्लश 2 साल की हो चुकी हैं.
मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए गेल ने बताया कि लोगों को ऐसा लगता है कि वह अब बूढ़े हो गए हैं लेकिन उन्होंने कहा कि अब उन्हें कुछ प्रूव करने की जरुरत नहीं है. आपको बता दें कि 38 साल के बाद तो ज्यादातर क्रिकेटर क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं लेकिन उन्होंने तो इतनी शानदार पारी खेली है. ऐसे में गेल को अपनी फिटनेस बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है.
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गेल को अपनी फिटनेस बनाये रखने के लिए वीरेंदर सहवाग ने ही योग और मसाज की सलाह दी थी और यही सलाह इस मैच में उनके लिए काम आ गयी. हैदराबाद के खिलाफ गेल ने 11 छक्के लगाए.
The post खुलाशा: वीरेंदर सहवाग की वजह से ही क्रिस गेल हैदराबाद के खिलाफ लगा पाए थे शतक appeared first on Viral News INC.