हैदराबाद। आईपीएल 11 के सातवें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद और गत चैम्पियन मुम्बई इंडियंस के कडी टक्कर देखने को मिल सकती हैं। आज के इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया हैं। हैदराबाद की कमान केन विलियम्सन ने संभाली हैं, वही मुम्बई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के कंधो पर होगी।
आज के मैच में मुम्बई इंडियंस की तरु से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगें, वही दूसरी तरफ मैच शुरू होने से कुछ देर पहले हैदराबाद टीम को बडा झटका लगा हैं। आज के मैच में हैदराबाद की टीम में भुवनेश्वर कुमार नहीं खेल पाएंगें।
सनराइजर्स हैदराबाद: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शिखर धवन, केन विलियम्सन (कप्तान), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, शाकिब अल हसन, रशीद खान, बिली स्टेनलेक, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), एविन लुईस, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कु्रनाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मयांक मार्कैंड, प्रदीप सांगवान, मुस्तफाफुर रहमान, जसप्रीत बुमराह।