जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आईपीएल के 11वें संस्करण में पहले मैच की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज राजस्थान रॉयल्स की भिडंत दिल्ली डेयरडेविल्स से होने वाली हैं। इस मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले टॉस जीतकर मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम घरेलू स्तर का मैदान हैं। आज दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तानी गौतम गंभीर के हाथो में हैं और राजस्थान रॉयल्स की कमान अजिंक्या रहाणे के हाथो में हैं।
आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर आईपीएल मैचो का खेल तकरिबन पांच साल बाद खेला जा रहा हैं। इस मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मैच सनराईज हैदराबाद से हार चुकी हैं जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम किंग्स इलेवन पंजाब से अपना पिछला मैच हार चुकी हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया है। अगर बात दिल्ली डेयरडेविल्स की करें तो टीम ने दो परिवर्तन किए हैं।
आज से पहले खेले गये मैचों में दिल्ली डेयरडेविल्स को अधिकांशत: मैचों में राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पडा हैं। अब तक आईपीएल के इतिहास में ये दोनो टीमे कुल 16 मैचों में आमने-सामने हो चुकी हैं, राजस्थान रॉयल्स ने दस जबकि दिल्ली ने सिर्फ छह मैच जीते हैं।