आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले में कमेंटेटर्स ने बेहद चौंकाने वाला और मजेदार खुलासा किया। हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा और आर पी सिंह ने बेहद मजेदार वाक्ये का जिक्र किया। दोनों ने बताया कि कैसे खिलाड़ खराब फील्डिंग या फिर कैच छोड़ने के बाद बहाने बनाते हैं। हालांकि इस दौरान ये भी दिलचस्प था कि आकाश ने आर पी सिंह से इसे सीक्रेट रहने देने को ही कहा। दरअसल, आर पी सिंह ने बताया कि आमतौर पर खिलाड़ी मिसफील्ड करने के बाद अपने हाथ हिलाकर दर्द का बहाना बनाने लगते हैं और कैच छोड़ने के बाद वो सूरज की तरफ देखने लगते हैं। जिससे की उन्हें बहाना मिल जाए और साथी खिलाड़ी कुछ ना कहें।
लाइव मैच में कमेंटेटर्स का बड़ा खुलासा, बताया- कैच छोड़ने के बाद कैसे बहाने बनाते हैं खिलाड़ी