Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रॉयल के कप्तान रहाणे ने मैच हारने के बाद बनाया ये नया रिकॉर्ड 

स्पोर्ट्स डेस्क:कल सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल को 11 रनों से हरा दिया था। लेकिन इस मैच में रॉयल के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने नाबाद पारी खेली लेकिन वह टिम को मैच नहीं जीता सकें। इस मैच में रहाणे ने अपने नाम एक रिकॉड दर्ज किया है।

आईपीएल में राजस्थान की तरफ से बल्लेबाजी करने वाले शेन वॉटसन के नाम राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था। वॉटसन ने रॉयल के लिए 2495 रन बनाए है। लेकिन कल के मैच में 65 रन बनाकर वॉटसन के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

रहाणेने ओपनिंग बल्लेबाज करते हुए कल के मैच में 53 गेंद पर 65 रन बनाये, रहाणे ने जैसे ही 22 रन पुरे किए वो राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए ​​थे। अब रहाणे ने रॉयल के लिए 2538 बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॅार्ड अपने नाम कर लिया है।