खेल डेस्क। भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में महत्वपूर्ण योगदान दिए है उन्होंने विकेटकीपर और बल्लेबाज दोनों के रूप में सभी को प्रभावित किया और इस तरह उन्हें वर्ल्ड में बेस्ट फिनिशर के रूप में जाना जाता है। 36 वर्षीय धोनी सभी विकेटकीपर युवाओ के लिए सीखने का एक बड़ा स्रोत है।
दूसरी और मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के बाद इशान किशन महेंद्र सिंह धोनी से विकेटकीपिंग के गुर सीखते हुए नजर आ रहे थे उन्होंने इस मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी से सलाह लेना उचित समझा।
ईशान ने धोनी के लेकर बयान दिया कि "धोनी भाई ने मुझे नेट पर देखा था और वह मेरे पास चले आये और उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे अपने ऊपर हमला करने वाले प्रवृत्तियों पर शुरू करने की जरूरत है। उनका मानना था कि लंबी पारी खेलने के लिए मुझे थोड़ा और कॉम्पैक्ट होना चाहिए और मैंने ऐसा ही किया। मुझसे मेरा रुख बदलने के लिए कहा और यह बात धोनी भाई से ज्यादा और कोई जानता भी नहीं है।
शनिवार को खेले हए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया और इसी जीत के साथ मुंबई इंडियंस की इस टूर्नामेंट में उम्मीदें बनी हुई है।