Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज घरेलू मैदान पर कोलकाता से भिडेगी दिल्ली डेयरडेविल्स

स्‍पोर्टस डेस्क। आईपीएल11 में आज का मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जायेगा। आज आईपीएल के 11वें संस्‍करण का 26वां मैच खेला जायेगा। इन दोनो दिग्‍गज टिमों के बीच खेला जाने वाला यह महामुकाबला दिल्‍ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर होगा। इस मैच से पहले दिल्‍ली टीम की कप्‍तानी गौतम गंभीर के हाथों में थी जो अब श्रेयस अय्यर के हाथों में आ चुकी हैं। अब तक आईपीएल के 11वें संस्‍करण दिल्‍ली की टीम ने बेहद लचर प्रदर्शन किया हैं, जबकि कोलकाता की टीम ने इस टूर्नामेंट में औसत प्रदर्शन की बदौलत अच्‍छी रैंकिंग बना रखी हैं।

इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स कीटीम ने आईपीएल के दो संस्‍करणो को अपने नाम कर लिया हैं और इन दोनों संस्‍करणों में टीम की कमान गौतम गंभीर के हाथों में थी, जोंकि इस बार दिल्‍ली की टीम में खेल रहें हैं। दिल्‍ली की टीम के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी हैं क्‍योंकि पाइंट टेबला के हिसाब से अब तक इस टीम ने कुल 6 मैच खेले हैं, जिनमें 5 मैच हारकर मात्र 1 मैच जीता हैं। वही बात अगर कोलकाता की करें तो कोलकाता ने अब तक 6 मैच खेले हैं जिनमें औसत प्रदर्शन की बदौलत 3 मैच जीतने के साथ शेष तीन मैचों में हार का सामना किया हैं।

संभावित टीमें:

दिल्ली डेयरडेविल्स: श्रेयस अय्यर(कप्तान), गौतम गंभीर,क्रिस मॉरिस, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत, जेसन रॉय, कॉलिन मुनरो, मोहम्मद शामी, अमित मिश्रा, पृथ्वी शॉ, राहुल तेवाटिया, हर्षल पटेल, डैनियल क्रिश्चियन, विजय शंकर, अवेश खान, शाहबाज नादीम, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, नमन ओझा, गुरकेरत सिंह मान, एम कालरा, अभिषेक शर्मा, संदीप, सायन घोष, लिआम प्लंकेट।

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शुबमन गिल, शिवम मवी, टॉम कुरैन, पीयूष चावला, कुलदीप यादव।