Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐसी हार से आपको अच्छी सीख मिलती है : धोनी

पुणे: मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में खेले गए मैच में मिली हार पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने निराशा न जताते हुए सकारात्मकता दिखाई है। धोनी का कहना है कि इस प्रकार की हार टीम को और खिलाड़ियों को काफी अच्छी सीख देती है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार रात को खेले गए इस मैच में मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। यह अब तक खेले गए सात मैचों में चेन्नई की दूसरी हार है।