Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हसीन जहां ने शमी पर लगाया नया आरोप, केस दर्ज ...

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यह समझना बड़ा मुश्किल होगा कि आखिर क्रिकेटर मोहम्मद शमी की जिंदगी में चल क्या रहा हैं ? एक बार फिर शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर नया केस दर्ज कराया हैं।

हसीन जहां ने शमी पर आरोप लगाया हैं कि, "वे उन्हें भत्ता और इलाज का खर्चा नहीं दे रहे हैं।" हसीन ने पश्चिम बंगाल के अलीपोर कोर्ट में यह आरोप लगाया हैं। साथ ही हसीन ने शमी के घरवालों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। बता दे फिलहाल शमी आईपीएल में डेल्ही डेयरडेविल्स से खेल रहे हैं।

शमी की पत्नी ने उनके घरवालों पर आरोप लगते हुए कहा कि, "जब वह शमी के एक्सीडेंट होने के बाद उनसे मिलने गईं तो शमी के घरवालों ने उनका उत्पीड़न किया। शमी ने कल ही अपनी शादी की सालगिरह पर केक की तस्वीर शेयर करके हसीन को मुबारकबाद दी थी।

गौरतलब हैं कि हसीन जहां ने शमी के क्रिकेट करियर के साथ-साथ उनकी जिंदगी में भूचाल मचा रखा हैं। इससे पहले सीन ने शमी पर मैच फिक्सिंग, लड़कियों के साथ नाजायज संबंध रखना और उनके साथ मारपीट के आरोप लगाए थे। आईपीएल से पहले ही शमी का देहरादून से दिल्ली आते हुए कार एक्सीडेंट भी हो गया था।