Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंच कर मैरीकॉम ने किया पदक पक्का

स्पोर्ट्स डेस्क । पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम (48 किग्रा) ने अपने पदार्पण राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंच कर पदक पक्का किया। ओलंपिक कांस्य पदकधारी 35 बरस की इस मुक्केबाज ने क्वार्टरफाइलन में स्कॉटलैंड की मेगन गोर्डोन को 5-0 से करारी शिकस्त दी।

उनकी इस जीत ने मुक्केबाजी में देश के लिए पहला पदक पक्का हुआ। राज्यसभा की मौजूदा सांसद मेरीकोम का सेमीफाइनल मुकाबला 11 अप्रैल को श्रीलंका की अनुषा दिरूक्शी से होगा।

इस भारतीय खिलाड़ी को स्वर्ण पदक जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा, जोकि पिछले पांच महीने में उनका तीसरा स्वर्ण पदक होगा। उन्होंने हाल ही में एशियाई चैम्पियनशिप और इंडियन ओपन में स्वर्ण जीतने के अलावा बुल्गारिया में खेले गए स्ट्रान्डजा स्मारक मुक्केबाजी टूर्नामेंट में रजत पदक जीता था।