आईपीएल सीजन 11 जारी है और क्रिकेट प्रेमी आईपीएल का खूब आनंद उठा रहे हैं. आज आईपीएल के मैचों में चेन्नई सुपर किंग और किंग्स 11 पंजाब के बीच मोहाली में रात 8:00 बजे से शुरू हो रहा है. आज का मैच बहुत ही रोमांचक होने वाला है.
आज के इस महा मुकाबले में जहाँ एक तरफ किंग्स 11 पंजाब के कप्तान आर. अश्विन अपने सेना के साथ मोहाली के मैदान में नजर आने वाले हैं वहीँ दूसरी तरफ 2 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान पर नजर आने वाले हैं.

अगर हम पंजाब टीम की बात करें आज के मैच में लोकेश राहुल को धोनी की टीम जरुर याद करेगी. राहुल ने इसी आईपीएल में अपनी तूफानी हाफ सेंचुरी लगाकर सबको रोमांचित किया था. साथ ही पंजाब टीम के पास एरोन फिंच, करुण नायर और आईपीएल के हीरो क्रिस गेल भी हैं. इसके अलावा युवराज और मयंक अग्रवाल भी हैं आज के मैच में तूफानी पारी खेल सकते हैं.
ये रही किंग्स 11 पंजाब टीम की प्लेइंग 11
आर. अश्विन (कप्तान), अक्षदीप नाथ, मयंक अग्रवाल, आरोन फिंच, क्रिस गेल, युवराज सिंह, डेविड मिलर, मुजीबुर्रहमान, करुण नायर, लोकेश राहुल, मोहित शर्मा, मनोज तिवारी.
The post चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब टीम हुई घोषित, टीम में हुए कुछ बड़े बदलाव appeared first on Viral News INC.