Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्‍ली के घरेलू मैदान पर पंजाब और दिल्‍ली में होगा कडा मुकाबला

स्‍पोर्टस डेस्‍क। आज आईपीएल11 के 22वें मैच में दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। आज का यह मुकाबला दिल्‍ली के होमग्राउंड पिच फिरोजशाह कोटला पर खेला जायेगा। फिरोजशाह कोटला पर खेला जाने वाला यह मैच आईपीएल11 के सत्र का पहला मैच हैं।

आईपीएल11 के इस रोमांचक मैच में दिल्‍ली के सामने इनफॉर्म बल्‍लेबाज क्रिस गेल एक बडी चुनौती क्‍योंकि पिछले मैच में क्रिस गेल ने बेहद दमदार पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। बात अगर पांइट टेबल के हिसाब से करें तो इस टूर्नामेंट में दिल्‍ली के लचर प्रर्दशन की बदौलत टीम ने पांच मे से चार मैचों में हार का सामना किया हैं। वही पंजाब ने पांच मैचों में से 1 मैच हारकर शेष 4 में जीत दर्ज की हैं। आज के मैच में दिल्‍ली की कमान गौतम गंभीर के हाथ में होगी वही पंजाब की कप्‍तानी का दरोमदार रविचंद्रन अश्विन के उपर होगा।

किंग्स इलेवन पंजाब: ए पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), युवराज सिंह, लोकेश राहुल, डेविड मिलर, क्रिस गेल, हारून फिंच, करुण नायर, मार्कस स्टोइनिस, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, अंकित राजपूत, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान, बरिंदर सरन, एंड्रयू टाई, पी साहू, मयंक डागर, अक्षदीप नाथ, बेन द्वारशियस, मंज़ूर दरार।

दिल्ली डेयरडेविल्स: गौतम गंभीर (कप्तान), श्रेयस अय्यर, क्रिस मॉरिस, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत, जेसन रॉय, कॉलिन मुनरो, मोहम्मद शामी, अमित मिश्रा, पृथ्वी शॉ, राहुल तेवाटिया, हर्षल पटेल, डैनियल क्रिश्चियन, विजय शंकर, अवेश खान, शाहबाज नादीम, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, नमन ओझा, गुरकेरत सिंह मान, एम कालरा, अभिषेक शर्मा, संदीप, सायन घोष, लिआम प्लंकेट।