स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी ने टेस्ट खिलाड़ियों की नई रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पहले स्थान पर है। भारतीय कप्तान विराट कोहली 912 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर और चेतेश्वर पुजारा 810 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। भारतीय कप्तान कोहली ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से 17 अंक पीछे हैं।
भारतीय गेंदबाज़ अश्विन एक जगह के नुकसान के साथ पांचवें जगह पर फिसल गए हैं जबकि 844 अंकों के साथ रविंद्र जडेजा चौथे जगह पर बरकरार हैं। रविंद्र जड़ेजा ने ऑल राउंडर की रैंकिंग में भी अपना दूसरा नंबर बरक़रार रखा है।
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज वेर्नोन फिलेंडर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं और कैगिसो रबादा 897 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।