आईपीएल सीजन 11 अपने आक्रामक रूप में जारी है और क्रिकेट प्रेमी आईपीएल का भरपूर आनंद उठा रहे हैं. ऐसे में अब आईपीएल प्रेमियों के लिए एक बहुत ही बुरी खबर सुनने को मिल रही है.

दरअसल आपको बता दें कि 23 अप्रैल को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में किंग्स 11 पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मुकाबला होना था, लेकिन अब इस मैच पर संकट के बादल मडरा रहे हैं. और इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने भी अपना फैसला सूना चूका है.
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने साऊथ दिल्ली नगर निगम से साफ़ तौर पर कह दिया है कि अगर आप फिरोजशाह कोटला में बने ओल्ड क्लब हाउस की मजबूती का प्रमाण पात्र आप देते हैं तो मैच के दौरान किसी भी तरह के हादसे के जिम्मेदार भी आप ही होंगे.

आपको बता दें कि ओल्ड क्लब हाउस में ही क्रिकेट मैच की ब्राडकास्टिंग का पूरा सामना रखा जाता है और ब्राडकास्टिंग का काम भी सब यहीं से किया जाता है. लेकिन इस समय इस हाउस की मजबूती को लेकर संदेह बना हुआ है. इसीलिए यहाँ पर मैच होने की संभावना बहुत ही कम है.
हाईकोर्ट ने इस मामले में साफ़ तौर पर कह दिया है कि अगर यहाँ मैच के दौरान किसी भी प्रकार की जन माल की हानि होती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी उनकी ही होगी.
The post दिल्ली में नहीं होगा आईपीएल का यह मैच, हाईकोर्ट ने दिए आदेश appeared first on Viral News INC.