Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद गौतम गंभीर ने दिया चौंकाने वाला बयान

आईपीएल सीजन 11 अपने अपने आक्रामक रूप में जारी है. ऐसे में आज हम रविवार को खेले गए दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग 11 पंजाब बीच मुकाबले के बारे में बात कर रहे हैं. वैसे तो दिल्ली डेयरडेविल्स टीम कि इस बार की आईपीएल में बहुत ही बुरी हालत है लेकिन इस मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और पंजाब टीम को 143 के स्कोर पर ही रोक दिया.

Image result for gautam gambhir in ipl 2018

यह मुकाबला दिल्ली के पक्ष में जरुर जाता लेकिन डेयरडेविल्स के बल्लेबाजों ने साथ नहीं दिया. हार के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने बताया कि उनके बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जिसकी वजह से उन्हें इस मैच में भी हर मिली.

Related image

गौतम गंभीर ने अपने बयान में कहा कि मुझे लगता है कि जब आप शुरूआती 6 ओवरों में 3 विकेट खो देते हैं तो आप विपक्षीय टीम को वापसी का मौका दे देते है, उन्होंने कहा कि हम रन तो बना ही रहे थे लेकिन हमारे विकेट भी वैसे ही गिर रहे थे.

Image result for gautam gambhir against kings 11 punjab 2018

फिलहाल दिल्ली टीम यह मैच हार गयी लेकिन दिल्ली के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने आखिरी गेंद तक टीम की उम्मीद कायम रही. इस बल्लेबाज ने 45 गेंदों में शानदार 57 रनों की पारी जरुर खेली लेकिन अपनी टीम को जीत से नहीं बचा सका., गंभीर ने भी इस बल्लेबाज की तारीफ़ करते हुए कहा कि अय्यर ने बहुत ही शानदार पारी खेली है और आवेश खान की गेंदबाजी भी लाजवाब थी. आपको बता दें कि दिल्ली ने अपने 6 मुकाबलों में मात्र 1 मैच में ही जीत हासिल की है ऐसे में इस टीम की हालत बहुत ही खराब है.

The post पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद गौतम गंभीर ने दिया चौंकाने वाला बयान appeared first on Viral News INC.