स्पोर्ट्स डेस्क:भारत की अंडर-19 टीम के खिलाड़ी शुभमन गिल ने बल्ले के विज्ञापन के लिए सिएट के साथ करार किया है और इससे पहले रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन और महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर शामिल हैं।
गिल ने हाल ही में आयोजित अंडर-19 विश्व कप के दौरान लगातार बेहतर प्रदर्शन किया और आईसीसी विश्व कप प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी हासिल किया। शुभमन को अब हर फॉर्मेट में सिएट के लोगो वाले बल्ले के साथ खेलते हुए देखा जाएगा।
शुभमन गिल ने इस अवसर पर कहा, ''सिएट क्रिकेट परिवार का हिस्सा बनकर मुझे गर्व का अनुभव हो रहा है, जिससे रोहित सर और अजिंक्य सर जैसे भारतीय क्रिकेट के कुछ बेहतरीन नाम जुड़े हुए हैं। मैं सिएट के साथ एक लंबी पारी खेलना चाहता हूँ।''
उन्हें वर्ष 2013-14 तथा 2014-15 में दो बार लगातार सर्वश्रेष्ठ जूनियर क्रिकेटर का बीसीसीआई अवॉर्ड और अंडर-19 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी मिली है।