Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज विराट के सामने दिनेश कार्तिक की होगी अग्नि परीक्षा

इंदौर। आईपीएल में आज कोलकाता नाइटराइडर्स के नवनियुक्त कप्तान दिनेश कार्तिक पहली बार टीम का नेतृत्व संभाल रहे हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु से होगा. जो कि कोलकाता के ईडन गार्डन में रात 8 बजे से शुरू होगा. कोलकाता नाइटराइडर्स के नए कप्तान दिनेश कार्तिक उनकी पहली ही चुनौती स्टार खिलाड़ी विराट कोहली जब आईपीएल-11 के अपने पहले मैच में वह विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ उतरेगी


कोलकाता की टीम गौतम गंभीर की कप्तानी में दो बार आईपीएल चैंपियन बनी है लेकिन इस बार उसका नेतृत्व कार्तिक के हाथों में हैं जिनपर टीम के लिए सही फैसलों के साथ सफलता दिलाने का भी दबाव रहेगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 2018 - शुभमन गिल, कमलेश नगरकोटी, शिवम मावी, जैवोन सीर्लस, इशांक जग्गी, दिनेश कार्तिक, मिचेल स्टार्क, कैमरून डेलपोर्ट, क्रिसलिन,पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, विनय कुमार, अपूर्वानखेड़े, कुलदीप यादव, मिचेल जॉनसन नितीश राणा रिंकू सिंह सुनील नरेन आंद्रे रसेल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 2018 - विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस वोक, कॉलिन डे ग्रैंडहाम, मोईन अली, क्विंटन डी कॉक, उमेश यादव, यज्वेंद्र चहल, मानन वोहरा, कुलवंत कैजोलिया, अनिकेत चौधरी, नवदीप सैनी, मुरुगन अश्विन, मनदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, मोहम्मद सिराज, नाथन कोल्टर-नाइल, अनिरुद्ध जोशी, पार्थिव पटेल, टिम साउथी, पवन देशपांडे.