Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब स्टीव स्मिथ के समर्थन में आया यह भारतीय दिग्गज खिलाड़ी

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में हुई बॉल टेंपरिंग के मामले में फंसे कप्तान स्टिव स्मिथ, डेविड वार्नर पर 1-1 साल, जबकि बैनक्राफ्ट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। इस मामले को लेकर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को स्टीव स्मिथ का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के साथ पूरी सहानुभूति है और मानते हैं कि केपटाउन टेस्ट में जो कुछ भी हुआ वह सब धोखेबाजी नहीं थी।


गांगुली ने किताब' अ सेंचुरी इज नॉट इनफ के लांच के बाद कहा कि मुझे स्टीव स्मिथ से पूरी सहानुभूति है और उम्मीद करता हूं कि वह वापसी करेगा और आस्ट्रेलिया के लिये रन जुटायेगा। क्योंकि मुझे नहीं लगता कि यह धोखेबाजी थी, सही बात कहूं तो मैं नहीं मानता कि यह धोखा था।


स्मिथ और डेविड वार्नर को दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में एक एक साल के लिये प्रतिबंधित किया गया था। वहीं कैमरन बैनक्रोफ्ट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नौ महीने का प्रतिबंध लगाया। मैं उन्हें ( स्मिथ, वार्नर और बैनक्रोफ्ट) शुभकामनायें दूंगा और उम्मीद करूंगा कि वे वापसी करें और अच्छा खेलें। इसे धोखा कहना सही नही होगा।