आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपने असाधारण प्रदर्शन के दम पर अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि उनके परिवार में सिर्फ उन्ही को क्रिकेट से प्यार है। इसका कारण उनकी वाइफ एलीसा भी क्रिकेट खेलती है और मौजूदा समय में आॅस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी भूमिका निभा रही है।
मिचेल स्टार्क के भाई ने रचा इतिहास

हालांकि मिचेल स्टार्क के परिवार में एक ऐसा शख्स भी है,जो क्रिकेट खेल में जरा भी लगाव नहीं रखता है। हम बात कर रहे हैं मिचेल स्टार्क के भाई ब्रेंडन की की,जिन्होंने काॅमनवेल्थ गेम्स मेे ऊंची कूद में रिकाॅर्ड बनाते हुए अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पदक हासिल किया।
क्रिकेट से नहीं लगाव

आपको बता दे, स्टार्क ने 2.32 मीटर की लम्बी कूद में अपने करियर का सबसे बेस्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया। इसके पहले साल 2010 युवा ओलंपिक खेलों में रजत पदक भी जीता था।
इसी बीच जब मिचेल स्टार्क के भाई ब्रेंडन से क्रिकेट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,
“मैं क्रिकेट नहीं देखता। यह मेरे भाई का खेल है। जब मैं छोटा था,तब उस दौरान मैं इस खेल को खेलता था। लेकिन यह मेरा खेल नहीं है। जब हम छोटे थे तो हम अपने घर में इसे खेलते थे।”
आईपीएल से बाहर चल रहे स्टार्क

आपको बता दे, मिशेल अभी पैर की चोट की वजह से क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। इसके कारण वे इस बारे के 11वें सीजन के आईपीएल में भी शिरकत नहीं कर पाए थे। वहीं मिशेल स्टार्क की वाइफ यानि ब्रैंड की भाभी एलिसा ने हाल ही में आॅस्ट्रेलिया टीम की तरफ से भारत का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने भारत के महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ एक शतकीय पारी भी खेली थी।
The post इस दिग्गज खिलाड़ी के भाई ने काॅमनवेल्थ गेम्स में जीता स्वर्ण पदक, भैया और भाभी दोनों है क्रिकेटर appeared first on Viral News INC.