Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल: इस खिलाड़ी के बाहर होने से दिल्ली की टीम को बड़ा झटका ...

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल शुरू होने में अब कुछ समय ही बचा हैं। लेकिन इस बार इस कार्यक्रम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा हैं। पहले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के चोटिल होने की वजह से आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी का रंग फीका पड़ चूका हैं। वही दूसरी और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बॉल टेम्परिंग में नाम आने के कारण कई प्रमुख खिलाडी आईपीएल से बाहर हो चुके हैं।

अब खबर आई हैं कि इस बार आईपीएल में ख़िताब की मजबूत दावेदारी पेश करने वाली टीम दिल्ली डेयरडेविल्स को बहुत बड़ा झटका लगा हैं। खेल जगत से आ रही ख़बरों के मुताबिक टीम के प्रमुख खिलाडी और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा पीठ दर्द की वजह आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इस कारण रबाड़ा अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपकमिंग सत्र में नहीं खेल पाएंगे।

बताया जा रहा हैं कि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को पीठ के दर्द की वजह से काफी समय तक खेल से दूर रहना पड़ेगा। बता दे रबाडा दिल्ली की टीम की गेंदबाजी आक्रमण की मुख्या धुरी थे। अब उनके टीम से बाहर होने पर दिल्ली की टीम को उनकी कमी जरूर खलेगी। रबाडा अपनी पीठ की चोट की वजह से अगले तीन महीनों तक खेल से दूर रहेंगे।

दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलने वाले रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहानिसबर्ग में चौथे टेस्ट मैच के दौरान असहज महसूस कर रहे थे और स्कैन से पता चला कि उनकी चोट गंभीर है। उनकी चोट के बारे में दक्षिण अफ्रीका के टीम मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने कहा, 'कैगिसो की पीठ के निचले हिस्से में दर्द है जिसके कारण वह तीन महीने तक क्रिकेट से बाहर रहेंगे।