Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज होगी बैंगलोर और नाइट राइडर्स के बीच जबरदस्त टक्कर

स्पोर्ट्स डेस्क:आज इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ दूसरा मैच खेलगी। कोलकाता ने अपने पहले मैच में सुनील नरेन की तूफानी पारी की बदौलत बैंगलोर को 4 विकेट हरा दिया था। लेकिन कोलकाता को पिछले दो मैचों में पंजाब और दिल्ली के हाथों से हार मिली थी।

संभावित टीमें:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), ए बी डिविलियर्स, सरफराज खान, क्रिस वोक्स, युजवेंद्र चहल, ब्रेंडन मैक्कलम, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, क्विंटन डी कॉक, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, कोलिन डी ग्रांडहोमे, उमेश यादव, मोइन अली, मनन वोहरा, अनिकेत चौधरी

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, मिशेल जॉनसन, शुभमन गिल, विनय कुमार


आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स का अब तक 21 बार आमना-सामना हुआ है। इसमें 12 मैच कोलकाता और 9 बैंगलोर ने जीते हैं।