Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्विटर पर सायना की खेल छोड़ने की धमकी पर ज्वाला गुट्टा का जवाब, यहाँ देखें

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित गोल्ड कोस्ट शहर में राष्ट्रमंडल खेल 2018 की शुरुआत आज 4 अप्रैल से हो चुकी हैं। राष्ट्रमंडल खेलों का समापन 15 अप्रैल को होगा। आज खेल शुरू होने से से पहले ही भारतीय खिलाडियों के बीच आपसी जुबानी जंग छिड़ गई हैं।

सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल ने बीते सोमवार को पिता हरवीर सिंह को खेल गांव में एंट्री नहीं मिलने पर अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर दिखाते हुए खेल छोड़ने की धमकी दी थी।

सायना नेहवाल के खेल छोड़ने की धमकी पर भारत की शीर्ष डबल्स बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा को नागवार लगी। उन्होंने ट्विटर पर सायना का नाम लिए बिना ट्वीट किया कि, 'मेरे परिवार वाले हमेशा खेल देखने के लिए पैसे देते हैं। और होटल में रुकते हैं।

ज्वाला ने आगे कहा कि, मुझे पता नहीं होता है कि किस चीज की मांग की गई और क्या वादा किया गया। लेकिन हमें खेल के तारीखों का पता होता है। और जब हमें पहले ही तारीखों का पता होता है तो टिकट भी पहले ही करा लेना ठीक होता है। खेल छोड़ने की धमकी देना खेल को अस्त-व्यस्त करना सही नहीं है।